Rohit Sharma Bowling: रोहित शर्मा ने पहली गेंद फेंकते उससे पहले ही उनका टखना मुड़ गया। इस वजह से खेल रोकना पड़ा। हालांकि रोहित ने ओवर पूरा...
Rohit Sharma Bowling: रोहित शर्मा ने पहली गेंद फेंकते उससे पहले ही उनका टखना मुड़ गया। इस वजह से खेल रोकना पड़ा। हालांकि रोहित ने ओवर पूरा किया और उसमें 9 रन दिए।
चेन्नई
मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। मैच जो कोलकाता जीतते हुए दिख रही थी वह आखिर में मुंबई ने 10 रन से अपने नाम किया। मुंबई के बोलर्स ने दमदार खेल दिखाया। बोलर्स के इस प्रदर्शन ने मुंबई को हारी बाजी में जीत दिला दी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित आईपीएल 2021 में पहली बार बोलिंग करने उतरे और उनका टखना मुड़ गया। रोहित नीतीश राणा और शाकिब-अल-हसन को गेंदबाजी कर रहे थे।
क्रीज पर बाएं हाथ के दो बल्लेबाज थे और ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने गेंद अपने हाथ में ली और साझेदारी तोड़ने की कोशिश की। हालांकि जब वह पहली गेंद फेंकने आए तो उनका बायां पांव ठीक से जमीन पर नहीं रखा गया और नतीजतन उनका टखना मुड़ गया। इसके बाद रोहित को ब्रेक लेना पड़ा।
रोहित ने इससे पहले आईपीएल में 2014 में बोलिंग की थी। तब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बोलिंग करने उतरे थे। उन्होंने एक ओवर में छह रन दिए थे।
मंगलवार के मैच में रोहित पारी के 14वें ओवर में बोलिंग करने उतरे। पहली गेंद शाकिब के बल्ले के किनारे से लगकर बाउंड्री तक गई। इसके बाद अगली पांच गेंदों पर केकेआर के बल्लेबाजों ने पांच रन बनाए।
रोहित शर्मा मुंबई के लिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते हालांकि डेक्कन चार्जर्स के लिए एडम गिलक्रिस्ट ने उनका काफी इस्तेमाल किया था। वह पार्ट-टाइम बोलर के तौर पर चार्जर्स के लिए अकसर बोलिंग करते थे।

No comments