10वें ओवर की 5वीं गेंद पर 44 पर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने कमिंस लेंथ बॉल को डिप स्क्वेयर पर पूर्व भारतीय कप्तान का फेवरिट हेलिकॉप्टर शॉट ...
10वें ओवर की 5वीं गेंद पर 44 पर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने कमिंस लेंथ बॉल को डिप स्क्वेयर पर पूर्व भारतीय कप्तान का फेवरिट हेलिकॉप्टर शॉट के साथ सिक्स उड़ाया। यह शॉट इतना करारा था कि गेंद 99 मीटर दूर जाकर गिरी थी।
चेन्नई
मुंबई इंडियंस के धाकड़ मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Fifty) वाकई बड़े कद के बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह हर क्रिकेटीय शॉट खेलने में माहिर हैं। इसका उदाहरण कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR vs MI IPL 2021) के खिलाफ मंगलवार को देखने को मिला।
उन्होंने केकेआर के सबसे महंगे बोलर पैट कमिंस को जिस अंदाज में सिक्स उड़ाया उनके चाहने वालों का दिल खुश हो गया होगा। 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर 44 पर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने कमिंस लेंथ बॉल को डिप स्क्वेयर पर पूर्व भारतीय कप्तान का फेवरिट हेलिकॉप्टर शॉट के साथ सिक्स उड़ाया। यह शॉट इतना करारा था कि गेंद 99 मीटर दूर जाकर गिरी थी।
पैट कमिंस और बाकी के केकेआर के खिलाड़ी मैदान पर अमूक दर्शक बने देखते रहे। सूर्यकुमार यादव के इस शॉट का वीडियो ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है।

No comments