राहुल ने चार विकेट लेकर कोलकाता के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। रही-सही कसर बीच के ओवरो में मुंबई के अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण ...
राहुल ने चार विकेट लेकर कोलकाता के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। रही-सही कसर बीच के ओवरो में मुंबई के अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण ने निकाल दी।
चेन्नई
एक समय कोलकाता के लिए जो जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी वह आखिरी के ओवरों में ऐसे फिसलती गई कि पूछिए मत। कोलकाता की टीम के सामने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में 153 रन का लक्ष्य था। टीम की शुरुआत भी अच्छी रही थी। 10.2 ओवर में टीम का स्कोर 1 विकेट पर 84 रन था। लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना पाई।
मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी के ओवरों कसी हुई गेंदबाजी की। कोलकाता के बल्लेबाजों के पास ऐसी सटीकता का कोई जवाब नहीं था। मुंबई की जीत में जिस खिलाड़ी की सबसे अहम भूमिका रही वह थे राहुल चहर। इस लेग स्पिनर ने चार ओवरों में 27 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
स्कोरकार्ड
असल में चहर ने कोलकाता के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने इसके बाद कप्तान इयॉन मॉर्गन को सात के स्कोर पर चलता किया। यहां तक भी कोलकाता मैच जीतता दिख रहा था। मॉर्गन जब आउट हुए तो स्कोर था 12.5 ओवर में 104 रन। 7 ओवर में 49 रन चाहिए थे और जीत पक्की थी। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहर ने 57 रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतिश राणा को आउट किया।


No comments