Page Nav

HIDE

Contact Form

Name

Email *

Message *

Grid

GRID_STYLE

KKR vs MI Highlights: आखिरी ओवर तक मैच का रोमांच, राहुल, बुमराह और बोल्ट ने दिलाई मुंबई को जीत

  KKR vs MI Highlights: आखिरी ओवर तक मैच का रोमांच, राहुल, बुमराह और बोल्ट ने दिलाई मुंबई को जीत हाइलाइट्स: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइ...

 

KKR vs MI Highlights: आखिरी ओवर तक मैच का रोमांच, राहुल, बुमराह और बोल्ट ने दिलाई मुंबई को जीत

हाइलाइट्स:

  1. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 10 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की
  2. मुंबई इंडियंस के लिए राहुल चाहर ने 4 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए
  3. केकेआर के लिए नीतिश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए
चेन्नई
  1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सीजन के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 10 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए थे। केकेआर ने दमदार शुरुआत की, लेकिन राहुल चाहर (27/4) की घातक बोलिंग के बाद डेथ ओवर्स में क्रुणाल, बुमराह और ट्रेंट बोल्ट (27/2) की कसी बोलिंग के दम पर मुंबई ने कोलकाता को 7 विकेट पर 142 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने दिया।

  2. राणा और गिल के अलावा कोलकाता का कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। इस तरह मुंबई ने 10 रनों की जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना खाता खोला, जबकि केकेआर की यह पहली हार है। इससे पहले कोलकाता ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि मुंबई इंडियंस को विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार मिली थी।
आखिरी दो ओवरों का रोमांच
कोलकाता नाइटराइडर्स को आखिरी 2 ओवरों में 19 रनों की जरूरी थी। 19वां ओवर करने आए मुंबई के प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सटीक बोलिंग की और महज 4 रन ही दिए। इस तरह आखिरी ओवर में केकेआर को 15 रनों की जरूरत थी। 20वां ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट। पहली गेंद पर रसल ने सिंगल चुराया। दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक एक रन ले सके। तीसरी गेंद पर बोल्ट ने रसल को कॉट ऐंड बोल्ड कर दिया। फिर चौथी गेंद पर पैट कमिंस को बोल्ड करते हुए केकेआर का खेल खत्म कर दिया। 5वीं गेंद पर भज्जी ने दो रन बनाए।

No comments

जरा हटके

इसको भी जाने.....

Top 10 Earning Idea with Zero Investment in 2023

  If you are looking to earn money online, there are several legitimate avenues you can explore. However, it's important to note that t...