Page Nav

HIDE

Contact Form

Name

Email *

Message *

Grid

GRID_STYLE

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी सख्ती के आदेश, क्या IPL 2021 के मैच भी करने पड़ेंगे कैंसिल?

  उद्धव सरकार ने 14 अप्रैल से जो नए आदेश जारी किए हैं. इसके तहत लोकल ट्रेन, बसें, ऑटो-टैक्सी की सेवाएं जारी रहेंगी. सभी जरूरी सेवाएं सुबह 7 ...

 

उद्धव सरकार ने 14 अप्रैल से जो नए आदेश जारी किए हैं. इसके तहत लोकल ट्रेन, बसें, ऑटो-टैक्सी की सेवाएं जारी रहेंगी. सभी जरूरी सेवाएं सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक खुली रहेंगी.


IPL 2021 के एक मुकाबले के दौरान केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल.

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में राज्य में 13 अप्रैल को सरकार ने लॉकडाउन जैसी सख्ती के आदेश दिए. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके तहत केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खुलेंगी बाकी बंद रहेंगी. हालांकि ट्रांसपोर्ट सर्विस चालू रहेगी. राज्य की राजधानी मुंबई में अभी IPL 2021 के मैच भी खेले जा रहे हैं. आशंका है कि नए ऐलान से आईपीएल पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की एंट्री पर वैसे भी प्रतिबंध है. बाकी टीमें भी बायो बबल में रह रही हैं और मैदान में आने और जाने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य है. साथ ही सरकार ने आईपीएल पर पाबंदी भी नहीं लगाई है. ऐसे में आईपीएल पर उद्धव ठाकरे सरकार ने नए फैसले का खास फर्क नहीं पड़ेगा.

मुंबई में आईपीएल के 10 मैचों का आयोजन होना है. ये सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. इनमें से नौ मैच रात साढ़े सात बजे से शुरू होंगे. अभी पांच टीमों ने मुंबई को अपना ठिकाना बना रखा है. इससे पहले जब 5 अप्रैलं से महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया था तब भी आईपीएल पर कोई असर नहीं पड़ा था. सरकार ने तब टीमों को बायो बबल का कड़ाई से पालन करते हुए रात आठ बजे के बाद भी अभ्यास करने की अनुमति दी थी. इस बारे में बीसीसीआई ने सरकार से बात की थी. बोर्ड ने टीमों की प्रैक्टिस को लेकर निवेदन किया था. इस पर राज्य के आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के सचिव श्रीरंग घोलाप ने जवाब में कहा था कि क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वानखेड़े स्टेडियम में दो सेशन में दोपहर बाद चार बजे से शाम छह बजकर 30 मिनट और शाम सात बजकर 30 मिनट से रात 10 बजे तक अभ्यास किया जा सकता है.

No comments

जरा हटके

इसको भी जाने.....

Top 10 Earning Idea with Zero Investment in 2023

  If you are looking to earn money online, there are several legitimate avenues you can explore. However, it's important to note that t...