राजस्थान के तेइस साल के गेंदबाज चेतन सकारिया ने पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही आईपीएल मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। चेतन के लिए...
राजस्थान के तेइस साल के गेंदबाज चेतन सकारिया ने पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही आईपीएल मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। चेतन के लिए यह कठिन समय था जिनके छोटे भाई ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। उस समय वह मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे।
सकारिया को रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। शुरुआत में उनके पास गेंदबाजी के महंगे जूते खरीदने के पैसे नहीं थे। एक मर्तबा नेट पर सौराष्ट्र के सीनियर खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन को बोल्ड कर दिया तो उन्होंने प्रतिभा देखकर प्रोत्साहन दिया और जूते भी दिलाए।

No comments