इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 अभी तक ग्लेन मैक्सवेल के लिए काफी अच्छा रहा है। पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले ग्लेन मैक्सवे...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 अभी तक ग्लेन मैक्सवेल के लिए काफी अच्छा रहा है। पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल पहले दो मैचों में कुल पांच छक्के लगा चुके हैं। पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेले मैक्सवेल इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी में खेलकर मैक्सवेल काफी खुश हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ 59 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैक्सवेल ने बताया है कि कैसे आरसीबी उनके लिए अभी तक सबसे अलग फ्रेंचाइजी टीम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि एबी डिविलियर्स की मौजूदगी से उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिल रहा है।
RCB के इस बॉलर के सिर सजी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की दौड़ में नीतीश सबसे आगे
मैन ऑफ द मैच चुने गए ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, 'यह बेहतरीन शुरुआत है, यह मेरे लिए नई फ्रेंचाइजी टीम है और इन्होंने मुझे एक खास रोल दिया है। इस तरह की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है। आपके पीछे अगर अच्छे बल्लेबाज होते हैं, तो यह काफी अच्छा रहता है। आपके बाद एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आते हैं, ऐसे में आपको बल्लेबाजी करने की आजादी मिल जाती है और यह वैसा ही रोल है, जैसा कि मेरा ऑस्ट्रेलियाई टीम में होता है। सपोर्ट स्टाफ भी मुझे बैक कर रहा है। अपना अनुभव इस्तेमाल करने की बात है। विकेट पर सेट होना और फिर रन बनाना। आरसीबी में इन खिलाड़ियों के होने से मुझे मदद मिल रही है।'
IPL 2021 Point Table: RCB पहुंचा टॉप पर, SRH 7वें नंबर पर
बाकी फ्रेंचाइजी टीमों से आरसीबी किस तरह अलग है, इस पर मैक्सवेल ने कहा 'बाकी फ्रेंचाइजी टीम में मुझसे उम्मीद की जाती थी कि मैं जाते ही बड़े शॉट्स खेलूं, जिसमें मैं बहुत अच्छा नहीं हूं। मुझे लगता है कुछ कल्चर बदलने की बात भी है। मुझे लगता है कि यह मेरी चौथी फ्रेंचाइजी टीम है, इसका मेरे ऊपर कुछ दबाव भी था। तो यह मेरे लिए काफी अच्छा है कि मैंने शुरुआत अच्छी की है। मैं गेंदबाजी में अपने मौके के इंतजार में हूं। वॉशिंगटन सुंदर सुपरस्टार हैं हमारे लिए। जितना मैं गेंदबाजी नहीं करूंगा, उतना मुझे लगता है कि मैं बल्लेबाजी में योगदान दे सकूंगा और मैं उतना ही खुश रहूंगा।'

No comments