इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने 150 रनों का लक्ष्य दिया...
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने 150 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें एक समय एसआरएच का स्कोर 13.1 ओवर में एक विकेट पर 96 रन था। ऐसा लग रहा था कि एसआरएच आसानी से यह मैच जीत जाएगा। कप्तान डेविड वॉर्नर उस समय 36 गेंद पर 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। काइल जेमीसन की गेंद पर उन्होंने डैनियल क्रिस्टियन को कैच थमाया और यहां से एसआरएच की पारी का पतन भी शुरू हो गया। इस हार के 
बाद कप्तान वॉर्नर ने कहा कि यह पचा पाना बहुत मुश्किल है।
RCB के इस बॉलर के सिर सजी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप की दौड़ में नीतीश सबसे आगे
वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की। हम कोई साझेदारी नहीं बना सके।' उन्होंने अपने बल्लेबाजों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ बल्ला सीधा रखकर शॉट नहीं खेले गए।' उन्होंने कहा, 'हमें यहां तीन मैच और खेलने हैं और विकेट आगे अच्छी होने की उम्मीद है। हम पावरप्ले में विकेट लेने और बड़ी साझेदारी बनाने की कोशिश करेंगे।'
RCB की ओर से मैक्सवेल ने जड़ा पचासा, फैन्स ने शेयर किए कुछ ऐसे MEMES
एसआरएच ने टॉस जीतकर आरसीबी के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में एसआरएच 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सका और मैच छह रनों से गंवा दिया। मैक्सवेल ने 41 गेंद पर 59 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। आरसीबी के गेंदबाज शाहबाज अहमद ने एक ही ओवर में जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को आउट कर आरसीबी की मैच में वापसी कराई थी।

No comments