भारत-न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ने जा रही हैं. भारत-न्यूजीलैंड की टीमें विश्व टेस्ट चैंपियन...
भारत-न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ने जा रही हैं.

भारत-न्यूजीलैंड की टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकी हैं. (
ICC World Test Championship 2021 Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मैच को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा ऐलान किया है. आईसीसी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है कि दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला साउथम्पटन के एजेस बाउल में खेला जाएगा. Also Read - ICC WTC Final: न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए किया टीम का ऐलान, भारत से होगी भिड़ंत
बता दें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार मैचों की सीरीज में 3-1 से हराकर हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियशिप के फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि न्यूजीलैंड पहले ही इसके लिए क्वालीफाई कर चुका था. अब इन दोनों देशों के बीच 18 से 22 जून तक फाइनल मैच होगा, जबकि 23 जून को ‘रिजर्व डे’ रखा गया है. Also Read - 27 March: आज Sachin Tendulkar ने की थी पहली बार ओपनिंग, 49 गेंदों में ठोके ताबड़तोड़ 82 रन
इससे पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए इसे अब साउथम्पटन में आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्यूक्स ब्रांड गेंद से खेला जाएगा.
साउथम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में फाइव स्टार होटल की व्यवस्था है. साथ ही यहां बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के दौरान आयोजकों को बेहतर लॉजिकस्टिक सुविधा दी जा सकती है. कोरोना के दौरान लॉकडाउन के बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर मुकाबले खेले गए थे.

No comments